कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग


Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 13:02 PM (IST)


 

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े व काली पगड़ी पहनकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार के विरोध में किया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष के अधिकारों के विरुद्ध बताया. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

वहीं, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं। विपक्षी नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और रवींद्र कुमार झा ने भी मताधिकार की रक्षा, चुनाव आयोग की जवाबदेही और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया. कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच, दोष सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई तथा मतपत्र से मतदान की व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया. प्रदर्शन में अवधेश सिंह, सुबोध सिंह सरदार, राजकिशोर यादव, राकेश तिवारी समेत जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.