Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 14:00 PM (IST)
जमशेदपुर। राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के साकची स्थित कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक गणेश मेहता ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित पत्रकारों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
समारोह को संबोधित करते हुए गणेश मेहता ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और समाज के प्रति अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक प्रदीप सिंह ने पत्रकारों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए जमशेदपुर में एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त प्रेस क्लब परिसर की स्थापना की दिशा में पहल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए बेहतर कार्यस्थल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना समय की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ‘चमकता आईना’ के संपादक जयप्रकाश राय ने किया। दैनिक जागरण के यूनिट हेड दिलावर साहू भी समारोह में बतौर अतिथि मौजूद रहे। क्लब की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, पूर्व महासचिव अंजनी पांडेय, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, आदित्य झा, अरिंदम सिन्हा, अजय शंकर, उमाशंकर सिंह, उमा शंकर दुबे, रामकंडे मिश्रा, नानक सिंह, नागेंद्र शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, लाल दास, रत्नेश तिवारी, देवाशीष चटर्जी, नीरज पराशर, जयेश ठाकर, शशिभूषण कुमार, विद्यासागर सिंह, संजीव कुमार, अमजद खान, मो. अकबर, अनुप सिन्हा, प्रभात कुमार, विजेंद्र कुमार, मो. रफीक, इंद्रजीत सिंह पिंटू, भोला प्रसाद, इम्तियाज इंतू, अनवर, अभिषेक, चाणक्य साह, बाबू वसीम, वकीलुद्दीन, विनय उपाध्याय, नवीन कुमार, सरफराज गोलू, मनजीत, प्रसनजीत, सरताज आलम, दिलीप पोद्दार, वरुण कुशवाहा, मुज्तबा रिजवी, उज्ज्वल कुमार, राजेश सिंह, श्याम सुंदर, रोहित, रोहित सिंह, जावेद, सद्दाम, अशोक झा, कौशल सिंह, सुमन झा, ब्रजेश मिश्रा, पवन मिश्रा, अमित तिवारी, रंजीत यादव सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
समारोह के समापन के बाद पत्रकारों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.