JAMSHEDPUR : बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद.....


Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 19:18 PM (IST)


 

सीतारामडेरा पुलिस की विशेष टीम ने पाण्डेय घाट के पास घेराबंदी कर दबोचा, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा.... हत्या और फायरिंग समेत कई मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मासूक मनीष गिरोह के लिए काम करता है और पूर्व में हत्या एवं फायरिंग से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।

### गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष छापेमारी टीम......

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड, भुइयांडीह के पास एक अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक (मु.-1) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

### पुलिस वाहन देखते ही नदी की ओर भागने लगा आरोपी.......

छापेमारी टीम जब पाण्डेय घाट पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर मुख्य सड़क से नीचे स्वर्णरेखा नदी की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और नदी के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कंधे पर लटके पिट्ठू बैग से कपड़े में लपेटकर रखा गया एक काले रंग का देशी पिस्टल, मैगजीन सहित बरामद किया गया।

### हत्या और फायरिंग समेत कई मामलों में नाम......

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में सोनारी थाना और मानगो (ओलीडीह) थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, हत्या एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सीतारामडेरा थाना में मारपीट, अवैध रूप से प्रवेश करने, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित मामला भी दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 106/2026, दिनांक 15 अक्टूबर 2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 111(4) तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

### छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल.......

इस कार्रवाई में सीतारामडेरा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक फगुनी पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सूरज प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक रामाशीष ठाकुर तथा आरक्षी संख्या 1054 भीष्म नारायण यादव शामिल थे।

बरामदगी : एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन।

पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में संभावित आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.