JAMSHEDPUR : ‘मेरे पति बेगुनाह हैं, उन्हें धोखे से फंसाया गया’, कन्हैया सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने लगाई न्याय की गुहार


Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 10:34 AM (IST)


 

थाने में बुलाकर घंटों पूछताछ, फिर चांडिल और कपाली ले जाने का आरोप.... आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : मेरे पति कन्हैया सिंह बेगुनाह हैं। उन्हें धोखे से फंसाया गया है। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि हमें न्याय दिलाने में मदद करें।” यह गुहार कन्हैया सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने लगाई है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. सुषमा देवी के अनुसार, बागबेड़ा थाना प्रभारी क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और अन्य मामलों की जानकारी लेने के लिए अक्सर उनके पति को थाने बुलाते थे। इसी क्रम में नौ तारीख की सुबह करीब 11 बजे भी उन्हें थाने बुलाया गया। आरोप है कि वहां कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद उन्हें बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारी आएंगे। इसके कुछ देर बाद उनके पति को सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी से चांडिल थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

चांडिल से कपाली ले जाने और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई पर सवाल.......

सुषमा देवी का आरोप है कि बाद में उनके पति को कपाली थाना में रखा गया और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया गया। उन्होंने हथियार बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों से दूर हैं पति......

सुषमा देवी का दावा है कि उनके पति पिछले कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सम्मानजनक जीवन जी रहे थे। उनका कहना है कि अब उनके पति का अपराध की दुनिया से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले के सभी पहलुओं की जांच करने की अपील की है।

पत्रकारों और आम लोगों से भी लगाई मदद की गुहार......

सुषमा देवी ने आम लोगों, पत्रकारों और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और उन्हें न्याय दिलाने में मदद करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि निष्पक्ष जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

हालांकि, कन्हैया सिंह की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस का पक्ष और हथियार बरामदगी से जुड़े आधिकारिक तथ्यों की जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.