Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 17:36 PM (IST)
जमशेदपुर : नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में परसुडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले मार्ग पर गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले मामले का सत्यापन किया और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस, संदिग्ध युवक को दबोचा.....
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर संबंधित इलाके में छापेमारी की। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश......
पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर गांजा की खरीद-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करना है. परसुडीह पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.