JAMSHEDPUR : कदमा मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई, मीडिया से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की अपील.....


Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 09:59 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को नाबालिग बच्चे और उसके पिता से संबंधित घटना के मामले में झारखंड हाईकोर्ट, रांची के निर्देश के अनुपालन में कदमा थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के तहत बच्चे और उसके पिता को 19 अगस्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना था। इसी आदेश के अनुपालन में पुलिस पदाधिकारियों ने विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा घटना से संबंधित वीडियो और समाचार को ऐसे तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे घटनाक्रम और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का वास्तविक परिप्रेक्ष्य स्पष्ट नहीं हो सका।

पुलिस की ओर से कहा गया कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और जिम्मेदार स्तंभ है। ऐसे में संवेदनशील मामलों, विशेषकर नाबालिग बच्चों से जुड़े मामलों में समाचार प्रसारित करने से पहले तथ्यों का समुचित सत्यापन किया जाना आवश्यक है। पूरे घटनाक्रम के कानूनी पक्ष को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार तरीके से खबरों को प्रस्तुत करने की अपील की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए कानून के अनुरूप कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित मामले में भी पुलिस द्वारा हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.