JAMSHEDPUR : छात्र आंदोलन को लेकर जमशेदपुर में निषेधाज्ञा लागू, पांच या अधिक लोगों के जुटने पर रोक.... 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा प्रशासन का आदेश, जुलूस-प्रदर्शन और धरना पर भी प्रतिबंध


Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 06:23 AM (IST)


 

जमशेदपुर : राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर शहर में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाया है। प्रशासन ने 10 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निषेधाज्ञा प्रभावी रहने के दौरान संबंधित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा जुलूस, प्रदर्शन, धरना, सभा अथवा ऐसे किसी भी आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र आंदोलन के मद्देनजर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अफवाहों से बचने की अपील.....

जिला प्रशासन ने शहरवासियों से निषेधाज्ञा का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ संदेशों को प्रसारित या साझा करने से भी लोगों को बचने की सलाह दी है. प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.