Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 12:07 PM (IST)
पोटका : सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति और जनता के कामकाज में तेजी लाने को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10:10 बजे मुख्यालय पहुंचने पर अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज विधायक कार्यालय के अंदर जाने के बजाय मुख्य द्वार पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए और अधिकारियों-कर्मचारियों के पहुंचने का इंतजार करने लगे. करीब 10:25 बजे अंचलाधिकारी निकिता बाला कार्यालय पहुंचीं और विधायक से अंदर चलकर बैठने का आग्रह किया, लेकिन विधायक ने इनकार कर दिया। वह करीब 11:30 बजे तक मुख्य द्वार पर बैठे रहे और कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों के समय पर नजर रखते रहे।
## देर से पहुंचे कर्मियों को लगाई फटकार, माला पहनाकर किया ‘स्वागत’......
निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा कुमारी, श्रम पदाधिकारी धीरज कुमार, मनरेगा बीपीओ गुरुचरण महतो, क्लर्क अब्दुल रहमान, कार्तिक दास, लेडी सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी। वहीं, देर से पहुंचे कुछ पुरुष कर्मियों को माला पहनाकर व्यंग्यात्मक अंदाज में उनका ‘स्वागत’ किया. विधायक ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी अनिवार्य है। आम जनता अपने जरूरी काम छोड़कर कार्यालय पहुंचती है, ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण लोगों को परेशान होना पड़े, यह उचित नहीं है।
## एसआईआर के काम में देरी की शिकायत पर पहुंचे विधाय.......
विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इन दिनों मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। पोटका में 20 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम विसंगति सूची में होने की बात सामने आई है। ऐसे में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने दस्तावेजों में सुधार कराने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
विधायक के अनुसार, उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एसआईआर से संबंधित कार्यों का निष्पादन धीमी गति से हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचे।
कार्यशैली में सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार.......
विधायक ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से लोग अपना काम छोड़कर सुबह ही प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में यदि अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपलब्ध नहीं रहेंगे, तो आम लोगों को बेवजह घंटों इंतजार करना पड़ेगा। जनता से जुड़े कार्यों में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि देर से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के संबंध में वरीय अधिकारियों को शिकायत की गई है। साथ ही संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है. विधायक ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, समय पर कार्यालय पहुंचें और जनता से जुड़े कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी दायित्वों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.