हे मां दुर्गा! खुशियों का पर्व आंसुओं में बदला, कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौ*त की खबर


Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 04:27 AM (IST)


 

कोलकाता : मां दुर्गा की आराधना और उत्सव के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, मृतकों की संख्या और हादसे के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है।

## बारिश के बीच बढ़ी भीड़, मची अफरा-तफरी........

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने और पंडाल में प्रवेश करने की कोशिश में भीड़ आगे बढ़ी, जिससे हालात बिगड़ गए। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर पड़े और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर भीड़ इतनी अधिक थी कि कई लोग बेहोश होने लगे। कुछ घायलों को मोटरसाइकिलों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि, यह भी आशंका जताई जा रही है कि पंडाल के ढांचे से जुड़ी किसी घटना ने स्थिति को और बिगाड़ा हो। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

## 35 लोगों को अस्पताल पहुंचाने की सूचना.......

रिपोर्टों के अनुसार, करीब 35 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कर इमरजेंसी ऑब्जर्वेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। इनमें से 11 लोगों को एसएसकेएम अस्पताल स्थानांतरित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है. घटना के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और आगंतुकों के लिए प्रवेश रोक दिया गया। पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने जायजा लिया।

## पुलिस ने क्या बताया?....

कोलकाता पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:40 बजे गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ जमा थी। बारिश के बीच पंडाल देखने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई. पुलिस ने बताया कि घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। एहतियातन पूजा पंडाल को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया।

## पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख.......

इस घटना पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर को बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला बताया। साथ ही मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत देने की कामना की।

## पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना : कुणाल घोष

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है और वहां मौजूद श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता बाद में चलेगा। फिलहाल सबसे जरूरी लोगों की जान बचाना है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। उनके मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता भी प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।

## गृह मंत्री अमित शाह ने जताई संवेदना......

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। अपने अगले दिन के कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलने की बात भी उन्होंने कही।

## प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर.......

हादसे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हेल्पलाइन नंबर
- 18003455678
- 03322141310

हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता और शोक का माहौल है। जिस पंडाल में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद की कामना लेकर पहुंचे थे, वहां अचानक मची अफरा-तफरी ने उत्सव की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। अब सभी की निगाहें घायलों के स्वास्थ्य, राहत-बचाव कार्य और हादसे की जांच पर टिकी हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.